डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को बाग पुलिस ने पकड़ा

बाग धार – 16 अगस्त की रात में बाग को पुलिस को सुचना मिली की भगवती आईल पैकेजिंग के पीछे ईंट भट्ठे पर छिपकर लुट की योजना बना रहे थे । सुचना के आधार पर थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी नेतृत्व में 02 टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुँचकर बदमाशो की आवाज सुनी, जो आईल मील के दरवाजे को तोडकर घुसकर लूट डकैती कर नगदी रुपये व तेल के डब्बो को लूटने की योजना बना रहे थे। जिस पर टीम द्वारा बदमाशो को दोनो तरफ से घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश पैदल-पैदल भागने लगे जिनमे से 06 बदमाशो को गिरते पड़ते पकड़ा, तभी 02 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1. जगदीश पिता हुसैन अनारे जाति भील उम्र 25 साल निवासी घटबोरी थाना बाग जिला धार (म.प्र.)
2 पारस पिता नरसिंह अनारे जाति भील उम्र 20 साल निवासी घटबोरी थाना बाग जिला धार (म.प्र.)
3 रेमु उर्फ रेमसिंह पिता सरदन पांचाल जाति भील उम्र 30 साल निवासी घोटियादेव थाना बाग जिला धार (म.प्र.)
4 सोनू उर्फ संजय पिता पुना उर्फ पुनमसिंह अनारे जाति भील उम्र 20 साल निवासी घटबोरी थाना बाग जिला धार (म.प्र.)
5 मलसिंह पिता उंकारसिंह सिसोदिया जाति भीलाला उम्र 19 साल निवासी झाबा थाना बाग जिला थार (म.प्र.)
6 सोहन पिता फुलसिंह सोलंकी जाति भीलाला उम्र 19 साल निवासी झाबा थाना बाग जिला धार (म.प्र.)

गिरफ्तार किए गए 06 आरोपियो के कब्जे से 02 फालिये, 02 लट्ठ, 01 तीर कमान व 01 लोहे की टामी कुल मश्रुका कीमती 5,000/- रुपये को जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना बाग में अपराध क्रमांक 292/24 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस व 25(बी) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान, उनि दिलीप खाण्डे, उनि प्रमीला जमरे, सउनि कमलेश राठौडिया, प्र.आर. 830 भावसिह रावत, कार्यवाहक प्रआर. 851 थावरसिह निंगवाल, प्रआर. राजु कनेश, प्रआर. कमलेश चौहान, प्रआर. 53 लोकेश शुक्ला, आर. 441 कैलाश, आर.567 लालसिह, आर. 1145 राजु, आर.199 दुर्गेश का विशेष योगदान रहा है।

jtvbharat
Author: jtvbharat