कोलकाता मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टर की रेप और हत्या पर डॉक्टरों ने में रोष दोषियों को दंड देने की मांग के साथ दिया ज्ञापन

कुकडेश्वर. राजू पटेल
कुकड़ेश्वर कोलकाता के आर जी कल मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात एक पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। उक्त हृदय विदारक घटना 9 अगस्त को हुई जिसको लेकर चिकित्सा जगत में गहरा आक्रोश व्याप्त है।घटना के बाद से डॉक्टरों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उक्त घटना को लेकर कुकडेश्वर के प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर। बस स्टैंड से मोन जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार नवील सर्तोले को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन का वाचन प्राईवेट प्रेक्टिसर्नर संघ अध्यक्ष डां अनिल टोनी सांवरिया ने वाचन किया उक्त अवसर पर डां महेश शर्मा,डां बंगाली, डा संदीप भावसार, कछावा, डां नागु, घीसालाल संगठन के प्रभारी भारत गंधर्व डॉक्टर कार्तिक डॉक्टर विश्वास आनंदआदि उपस्थित थे। सांवरिया ने बताया कि ऐसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। डॉक्टरों ने यह भी व्यक्त किया कि इस घटना ने उनके मन में भी भय उत्पन्न कर दिया है, और वे चिंतित हैं कि ऐसी घटना उनके साथ भी कभी घट सकती है। उनके समर्थन में मध्य प्रदेश पटेल संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र पटेल भी पहुंचे

jtvbharat
Author: jtvbharat