◼️Mobile Tracing CEIR PORTAL का उपयोग कर थाना महिदपुर पुलिस द्वारा 02 गुम मोबाईल को ट्रेस कर मोबाईल मालिकों को किए सुपुर्द ।

उज्जैन पुलिस
दिनांक 18.08.24

थाना महिदपुर के क्षेत्रान्तर्गत गुम हुए 02 गुम मोबाइलों को थाना महिदपुर पुलिस द्वारा CEIR PORTAL का उपयोग कर मोबाइलों की प्रतिदिन ट्रैकिंग की जाकर दिनांक 17.08.24 को दोनों मोबाइल को ट्रेस कर मोबाईल मालिकों के सुपुर्द किए गए।

1. दिनांक 23.07.24 को आवेदक सुनील भबूतिया के द्वारा थाना महिदपुर पर आवेदन प्रस्तुत किया की आवेदक का मोबाईल VIVO T2X कीमती करीब 15,000/- रूपये कही गुम हो गया है, उक्त मोबाईल के संबंध में आवेदक से मोबाईल का बिल व आईएमईआई क्रमांक प्राप्त कर CEIR PORTAL पर अपलोड कर गुम मोबाईल की ट्रेकिंग शुरू की गयी प्रतिदिन उक्त अपलोड मोबाईल की ट्रेकिंग निरंतर की जाती रही। इस प्रकार दिनांक 17.08.24 को उक्त मोबाईल को ट्रेस किया जाकर मोबाईल मालिक से संपर्क कर उक्त मोबाईल को मोबाइल मालिक के सुपुर्द किया गया ।

2. दिनांक 05.03.2024 को आवेदक अर्जुन/हकमबाई के द्वारा थाना महिदपुर उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया की आवेदक का मोबाईल ओप्पो A15S कम्पनी कीमत करीब 13,000/- रूपये कहीं गुम हो चुका है, उक्त मोबाईल के संबंध में आवेदक का मोबाईल का बिल व आईएमईआई क्रमांक प्राप्त कर CEIR PORTAL पर अपलोड कर गुम मोबाईल की ट्रेकिंग शुरू की गयी। इस प्रकार दिनांक 17.08.24 को उक्त मोबाईल को ट्रेस किया जाकर मोबाईल मालिक से संपर्क कर उक्त मोबाईल को मोबाइल मालिक के सुपुर्द किया गया ।

◼️सराहनीय भूमिका:- उक्त प्रशंसनीय कार्य में थाना प्रभारी महिदपुर श्री राजवीर सिंह गुर्जर, सउनि शांतिलाल भण्डारी , आर. 1081 समरथ पाटीदार व आर. 1467 अनार सिंह की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat