श्रावण मास के अंतिम सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ धर्म जागरण विभाग द्वारा क्षैत्र की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा निकाली

धर्मेन्द्र सोलंकी बाग
बाग:- राष्ट्रीय स्वयं संघ धर्म जागरण विभाग द्वारा टांडा व बाग से 63 गांव के 1350 श्रद्धालु कावड़ यात्रा में शामिल हुए। हर हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंजा नगर । जिसमें हाथों कावड़ और भगवा ध्वज एवं तिरंगा लेकर लहरा रहे थे । लगातार 24 वर्षो से यह यात्रा निकलती आ रही है इस वर्ष भी 17 अगस्त को मेघनाथ घाट से नर्मदा का जल लेकर बाग के पास बड़केश्वर महादेव मंदिर जल अभिषेक कर यात्रा बाग पहुंची जहां रात्रि में विश्राम सरस्वती शिशु मंदिर में विया । सुबह नगर के महाकालेश्वर मंदिर का जल अभिषेक कर कावड़ यात्रा निकली जहां यात्रा का नगर में जगह जगह हुआ स्वागत । संघ के धर्म जागरण मंच के विभाग संयोजक ईश्वर ब्रजवासी ने बताया कि यह कावड़ यात्रा लगातर 24 वर्षो से निकाली जा रही है वनवासी क्षेत्रों में आगामी दिनों में आने वाले त्योहार गणपति उत्सव, नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाने की कार्ययोजना बनाई गई ।

jtvbharat
Author: jtvbharat