स्वतंत्रता दिवस नगर पंचायतअध्यक्ष ने पराया तिरंगा झंडा, नगर में निकली सामुहिक प्रभात फेरी,

कुकडेश्वर:-( भंवरलाल मांडिवाल) स्वतंत्रता दिवस नगर में सामुहिक रुप से हर्षोल्लास पूर्वक नगर परिषद के तत्वावधान में शा. उ. मा. वि. प्रांगण में मनाया गया।सर्व प्रथम सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं की प्रभात फेरी बैण्ड बाजों की राष्ट्रीय धुन के साथ शा उ मा वि के प्राथमिक, माध्यमिक,हाई स्कूल,सीएम राइज स्कूल,शा क उ की प्राथमिक, माध्यमिक,हाई स्कूल के सभी बच्चों के साथ प्रारंभ होकर प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गो से होकर स्कुल प्रांगण पंहुची जहां पर नगर परिषद द्वारा आयोजित झण्डा वंदन कार्यक्रम मे सर्वप्रथम सरस्वती मां की पूजा अर्चना की गई वह माल्यार्पण हुआ इसके पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष महोदय उर्मिला महेंद्र पटवा द्वारा झंडा वंदन किया गया एवं स्कुली छात्रों द्वारा राष्ट्र गान के पश्चात पुलिस द्वारा सलामी के पश्चात नप अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया, उक्त अवसर पर स्कुली छात्रों के कक्षा पांचवीं से दसवीं, बारहवीं के प्रथम द्वितीय छात्र छात्राओं को नगर परिषद व आर आर वी मेघा छात्र पुरुस्कार सील्ड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया व नगर परिषद के कर्मचारी एवं बीएलओ को भी पुरस्कृत किया वहीं मुनपा अधिकारी कमलसिंह परमार के दो वर्षीय उत्कृष्ट कार्य हेतु भी सम्मानित कर तस्वीर भेंट की इसी प्रकार कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को नगर परिषद की तरफ से प्रसाद वितरित की गई कार्यक्रम का संचालन दीपक सोलंकी ने किया एवं आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह प्रमाण ने व्यक्त किया

jtvbharat
Author: jtvbharat