
प्रदीप श्रोत्रीय
कन्नौद :-मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी पुण्य सलिल माँ नर्मदा के नाभि स्थल नेमवार से भगवान सिद्धनाथ एवं माँ नर्मदा का पूजन अर्चन कर वन्दे मातरम् यात्रा की शुरुआत कल 22 अगस्त प्रातः11 बजे होगी।यात्रा के आयोजक -राजवीर कुड़िया ज़िला अध्यक्ष युवा कांग्रेस देवास, ज़िला पंचायत सदस्य प्रीतिनिधि देवास ने बताया कि विगत 6 वर्षों से खातेगांव विधानसभा में वंदे मातरम यात्रा निकल जाती है जिसमें बड़ी संख्या में बाइक बाइक लेकर देशभक्ति पहुंचेंगे हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम यात्रा नेमावर से प्रारंभ होकर आष्टा रोड स्थित साई पैलेस कन्नौद में समापन होगी। करीब 35 किलोमीटर लंबी वंदे मातरम यात्रा दुलवा फाटा , संदलपुर , खातेगाँव , के मुख्य मार्ग, इमली बाज़ार, जवाहर चौक , तीन बत्ती होते खीरनीखेड़ा, ननासा होते हुए कन्नोद यात्रा पहुँचेगी । वन्दे मातरम् यात्रा के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव उपस्तिथ होंगे। युवा कांग्रेस विधानसभा खातेगाँव 173 के कार्यकर्ताओं ने सभी देशभक्तों से अपील की है कि वंदे मातरम यात्रा में शामिल होगा देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाएं