
एसओजी टीम व थाना चन्दपा व हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कैमार में फायरिंग करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त घायल/गिरफ्तार, कब्जे से एक मोटरसाईकिल एवं घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पौनिया, 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद
अवगत कराना है कि दिनांक 20.08.2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से मोटर साईकिल सवार कुछ लोगों द्वारा असलहा के साथ फायरिंग की वायरल वीडियो संज्ञान में आयी थी । जिसके बारे में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कल रात ग्राम कैमार में दो गुटों द्वारा आपसी फायरिंग (एक दूसरे के ऊपर) की गई है । जिसके आधार पर थाना चन्दपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया
उक्त वायरल वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में टीमों का गठन कर वीडियो में असलहा के साथ दिख रहे व्यक्तियों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा को निर्देशित किया गया तथा एसओजी/सर्विलांस टीम व थानाध्यक्ष हाथरस जंक्शन को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टेक्निकल एड व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से थाना चन्दपा पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कैमार में हुई फायरिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 21.08.2024 को थाना चन्दपा पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा गढी जैनी से परसारा रोड पर पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 01 अभियुक्त घायल हो गया है । पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पौनिया व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस (घटना में प्रयुक्त) एवं एक पैशन मोटरसाइकिल बिना नं0 बरामद की गई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
उक्त घटना में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार कांबिंग करते हुए सार्थक प्रयास किये जा रहे है शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
रामू पुत्र बन्टू निवासी नगला अलिया थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस
बरामदगी का विवरण
1- 01 अवैध पोनिया 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)
2- 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3- 01 खोखा कारतूस 315 बोर
4- एक हीरो पैशन मोटरसाईकिल बिना नम्बर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त रामू उपरोक्त
मु0अ0सं0 296/24 धारा 147/323/504/506 भादवि. थाना हाथरस गेट
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 187/24 धारा 191(2)/191(3)/190/109 बीएनएस. थाना चन्दपा जनपद हाथरस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सुनीता मिश्रा थाना चन्दपा मय टीम जनपद हाथरस
2. निरीक्षक श्री गिरीश चन्द्र प्रभारी एसओजी टीम जनपद हाथरस
3. उ0नि0 श्री योगेश सिंह थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस