कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ में दुष्कर्म एवं हत्या के दोषियों को फांसी एवं आजीवन कारावास की सजा ही होना चाहिए

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर निप्र। बंगाल राज्य के कोलकाता शहर में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ में जो दुष्कर्म व हत्याकांड हुआ है ऐसे दुष्कर्मियों को एवं साथ देने वालों को फांसी की सजा एवं आजीवन कारावास की सजा मरते दम तक होना चाहिए इस दुष्कर्म के कांड ने पूरे हिंदुस्तान में बुद्धिजीवी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर में ऐसे पापियों को हिम्मत कहां से और कैसे मिलती है ऐसे पापियों को एवं साथ देने वालों को 6 माह के अंदर ही फांसी की सजा या मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा ही होना चाहिए तब ही जाकर हम ऐसे हत्याकांड व ऐसे दुष्कर्मों पर रोक लगा सकते हैं भारतीय मूल की एकमात्र मानव सेवा अंतरराष्ट्रीय संस्था जायंट्स ग्रुप आफ बुरहानपुर एवं जन जागृति संस्था बुरहानपुर के समस्त सदस्यों ने इस दुष्कर्म एवं हत्याकांड की तीव्र निंदा की है एवं भारत सरकार वह माननीय न्यायालय से विनम्र निवेदन किया है ऐसे दुष्कर्मियों एवं पापियों को फांसी की सजा या मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा ही होना चाहिए आज जायंट्स एवं जन जागृति संस्था के सम्माननीय सदस्य जायंट्स फेडरेशन यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन जायंट्स अध्यक्ष शोभा चौधरी जन जागृति अध्यक्ष सुनील सलूजा कैलाश अग्रवाल डॉक्टर किरण सिंह डॉक्टर अशोक गुप्ता रविंद्र महाजन आर एस ठाकुर तुषार चौधरी की उपस्थिति में मृत आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें एवं कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

jtvbharat
Author: jtvbharat