
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर- शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सृष्टि देशमुख ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्याओं के आवेदन लेकर आए विभिन्न नागरिकों की समस्याएं सुनी और आवेदनों के शीघ्रता से निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में आज कुल 42 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है।
जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, डिप्टी कलेक्टर श्री अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अर्चना नागपुरे सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।