
जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर :- भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर रहा कहीं सुबह से कुछ दुकानें खुली रही तो कहीं बंद रही सुबह 11:00 से कार्यकर्ता शहर में घूम कर दुकानदारों से हाथ जोड़कर दुकान बंद करने की अपील करते रहे तो वहीं कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकाने सुबह 11:30 बजे तक नहीं खोली
इधर 11:00 बजे से एससी एसटी अनुयायियों के विभिन्न संगठनो के सदस्य, पदाधिकारी डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास जमा हुए यहां से रैली निकाली गई यह रैली जय स्तंभ,शनवारा,सिंधी बस्ती से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया
नेपानगर में भी रैली निकाली गई
नेपानगर में भी एससी एसटी समाज जन ने रैली निकाली विभिन्न संगठनों का समर्थन रहा यहा भी अधिकांश दुकानें 11:30 बजे तक बंद नजर आई काफी संख्या में एससी एसटी अनुयायियों के संगठनों द्वारा रैली निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिलाएं भी थी आदिवासी संगठनो का भी बंद का समर्थन रहा आदिवासी विकास परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र मसाने ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी को लेकर कानून में संशोधन कर प्रतिघात किया है बाबा साहब ने कहा था कि किसी प्रकार से आरक्षण को न छेड़ा जाए ताकि हमारे लोगों के साथ प्रतिघात न हो लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिघात किया है इसलिए भारत बंद कर रैली निकाल कर विरोध दर्ज करा रहे है लहाड़ सिंह ने कहा आरक्षण को लेकर बहस चल रही है इसलिए भारत बंद किया गया है