मक्सी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बडी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटर सायकल पर अवैध कच्ची शराब सहित कुल 86000 रुपये का मश्रुका जप्त

अनिल खंबोरा
मक्सी:- पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी. एस. बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करने वाले के अपराधियों पर अंकुश लगाते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा दिनांक 20/08/2024 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर रेल्वे फाटक के पास कालाभाटा रोड़ मक्सी से आरोपी सरिसना सिंह पारदी पिता भैय्या पारदी निवासी पारदीखेड़ा जिला उज्जैन के कब्जे से एक होंडा शाईन मोटर सायकल बिना नंबर प्लेट चेचिस नंबर ME4JC854AMD097191 (किमती 80,000/- रुपये) से अवैध शराब का परिवहन करते हाथ भट्टी की कच्ची शराब 60 लीटर किमती 6000 /- रुपये सहित कुल 86,000 /- रुपये का मश्रुका आरोपी से मौके से जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध शराब कहाँ से लेकर आया एवं कहाँ लेकर जा रहा था, तथा मोटर सायकिल कहा से लेकर आया इस संबंध में पूछताछ जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat