बर्थडे मनाकर जा रहे स्टूडेंट्स की कार पलटी,

बदनावर के कांग्रेस नेता की बेटी समेत दो की मौत,

इंदौर के जाम गेट पर सनराइज देखने जा रहे थे;बेकाबू होकर खाई में गिरी गाड़ी,

बदनावर । इंदौर ( इंदौर फर्स्ट )
इंदौर के जाम गेट के पास कदवाली में बुधवार सुबह कार पलटने से दो कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत हो गई। जबकि उनके पांच साथी घायल हो गए, उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी सात स्टूडेंट कार से जाम गेट के पास सूर्योदय देखने के लिए निकले थे। तभी कार बेकाबू होकर पलट गई।

खेड़ा की रहने वाली थी छात्रा,

जानकारी के मुताबिक, सिम्बोसिस कॉलेज इंदौर की सेकेंड ईयर की छात्रा समृद्धि देव (19) का बर्थ डे था। मंगलवार रात को दोस्त यग्नेश उपाध्याय, विवान, शानू, हर्षिता शर्मा, रितेश और एक अन्य के साथ इंदौर बायपास पर बर्थ डे सेलिब्रेट किया। इसके बाद सभी एक दोस्त की कार से सनराइज देखने के लिए जाम गेट तरफ रवाना हुए।

कार के सामने आ गया कोई जानवर,

घाट आने से 3 किलोमीटर पहले कार के सामने कोई जानवर आ गया। कार ड्राइव कर रहे रितेश ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी खाई की तरफ जाकर पलट गई। इससे समृद्धि और यग्नेश की मौके पर मौत हो गई। बाकी दोस्त घायल हो गए। घायल दोस्तों ने बताया कि संकरा रास्ता होने से कार बेकाबू हो गई। तीन से चार पलटी खा गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची बड़गोंदा पुलिस ने घायलों को इंदौर के भंवरकुआं स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

बदनावर से पहुँचे परिजन इंदौर

कार में सवार दो छात्रा बदनावर की थी। जिसमे एक छात्रा समृद्वि देव की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकी बदनावर की हर्षिता शर्मा घायल हुई। सूचना मिलने पर बदनावर से भी परिजन तत्काल इंदौर पहुंच गए थे। मृतक समृद्वि की एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव दोपहर में ग्रह गांव खेड़ा लाया गया। जहां अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक छात्रा समृद्वि इंदौर में रहकर ही पढ़ाई कर रही थी। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर वह कल सुबह इंदौर गई थी। वह ग्राम पंचायत खेड़ा के पूर्व सरपंच रमेशचंद्र देव की भतीजी व कांग्रेस नेता अशोक देव की बेटी थी। देव की 3 बेटीयो में से समृद्वि सबसे छोटी बेटी थी। घटना से खेड़ा में शोक छाया रहा।

jtvbharat
Author: jtvbharat