टैक्टर दुरस्त करने बुलाए मेकेनिक की आपसी विवाद में करदी हत्या,आरोपी राउन्डअप

युवक की हत्या से तनाव
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उठाई सख्त कार्यवाही की मांग

पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

मंसूरी परिवार में पसरा मातम,
रमेश राठौर जोगमाया
नीमच :- जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डीकेन में एक 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने की इस घटना के बाद से ही डीकेन नगर में सनसनी फैली हुई है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं परिजनों ने युवक को धोखे से बुलाकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। लोगों में घटना को लेकर खासा आक्रोश है। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीन मंसूरी पिता फारूख मंसूरी उम्र 25 साल निवासी डीकेन पंचर बनाने का काम करता था। उसके पिता टेलरिंग करते हैं। मृतक अमीन के परिजनों के अनुसार आरोपी ने उसे धोखे से खेत पर बने बाड़े पर बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों में घटना को लेकर खासा आक्रोश है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने की कोशिश की जा रही है।

एएसपी नवल सिंह सिसौदिया ने बताया कि डीकेन क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपी महेश पाटीदार को राउन्डअप कर लिया है। आरोपी महेश पाटीदार के टैक्टर बहुत दिनो से खराब था उसको दुरस्त करने आमीन मंसूरी को आरोपी ने बाड़े पर बुलाया था और किसी बात पर विवाद होने से आरोपी महेश पाटीदार ने राफ्टर मंसूरी के सरपर मारा जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। यह घटना आपसी विवाद की है न की सांप्रदायिक है ।नीमच पुलिस आमजनता से अपील करती है कि उक्त घटनाक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में नीमच पुलिस का सहयोग करें।

jtvbharat
Author: jtvbharat