
एजाज खान बुरहानपुर
बुरहानपुर नि.प्र- पंचायत कार्यालय ग्राम पंचायत धूलकोट ग्रामीण क्षेत्र जिला बुरहानपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर एवं जिला चिकित्सालय मनकक्ष विभाग जिला बुरहानपुर की टीम के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ! इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एव धूलकोट ग्रामीण क्षेत्र जहां पर शराब, आत्महत्या एवं जादू टोना को लेकर अशिक्षा,अज्ञानता एवं असुरक्षा के चलते कई ग्रामीण मानसिक अस्वस्थता का शिकार हुए हैं वहा पर इस समबन्ध में महती जानकारी से ग्रामीण जनता को अवगत कराया l कार्यशाला को संबोधित करते हुए मनकक्ष जिला बुरहानपुर अधीक्षिका सीमा डेविड ने ग्राम पंचायत धूलकोट की जनता से कहा की मानसिक स्वास्थ्य एवं मनहि ऐप तथा टेली मानस कार्यक्रम 144 16टोल फ्री नंबर ,24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध है l मानसिक स्वास्थ्य से संबंधी पंपलेट भी ग्राम धुलकोट में बांटे गए l कार्यशाला को संबोधित करते हुए एड्स काउंसलर कविता तिवारी ने भी एड्स को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया l
कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाज सेवी एवं पेरालिगल वोलेनटियर एवं जायंट्स ग्रुप फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन ने कहा की मानसिक स्वास्थ्य एवं एड्स से संबंधित बीमारी के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता के माध्यम से ही जाग्रति लाइ जा सकती है महेंद्र जैन ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की जनता से यह निवेदन किया की आप लोग आत्महत्या, शराब ,जादू टोना तथा दौरे आना या अन्य भ्रांतियां के बारे में अगर कोई परेशानी आती है तो आप लोग काउंसलिंग सेंटर पर आकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते है ,रिटायर्ड आयुष अधिकारी डॉक्टर किरण सिंह ने भी योगा से संबंधित जानकारी देकर स्वस्थ्य रहने की सलाह दी गई इस अवसर पर ग्राम धूलकोट में पदस्थ एएनएम सुपरवाइजर श्रीमती पार्वती , सरपंच श्री कालू सिंह एवं अधिक संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे ! कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया l श्री महेंद्र जैन ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की जनता से यह निवेदन किया की आप लोग आत्महत्या, शराब ,जादू टोना तथा दौरे आना या अन्य भ्रांतियां के बारे में अगर कोई परेशानी आती है तो आप लोग काउंसलिंग सेंटर पर आकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते है l