
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर,इस्लाम के आखिरी नबी मोहम्मद साहब के बारे में नाशिक जिले के सिन्नर ताल्लुका के शाह पांचाले में एक धार्मिक कार्यक्रम में रामगिरी महाराज द्वारा जो अभद्र टिप्पणी मोहम्मद साहब पर की गई, जिससे देश भर के मुसलमानो में आक्रोश है इसी को लेकर आज दिनांक 21 अगस्त बुधवार को बुरहानपुर के मुस्लिम संतो और मुस्लिम समाज जन द्वारा मौलाना अहमद अशरफ अशरफी साहब के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम साहिबा को राष्ट्रपति मोहदय वा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और डीआईजी महाराष्ट्र के नाम ज्ञापन दिया गया, और महाराज की गिरफ्तारी की मांग की गई, मोहम्मद उजैर अंसारी द्वारा बताया गया की प्रसिद्धि पाने के लिए रामगिरी द्वारा ये किया गया है, और आज कल मुस्लिमो को इस तरह से उकसाने की कोशिश की जा रही है, ऐसी बयान बाजी हर दूसरे दिन कोई न कोई दे रहा है, जिससे मुसलमानो में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, राष्ट्रपति मोहदय से गुजारिश है, की इसे रोकने के लिए कोई कदम उठाए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, डीआईजी महाराष्ट्र से गुजारिश है की इस बाबा पर कठोर कायवाही कर उसे जल्द गिरफ्तार करे, इस मौके पर मौलाना कलीम अशरफ, करी रशीद चिश्ती, करी शोएब चिश्ती, पार्षद अकील औलिया, पार्षद इस्माइल अंसारी,पार्षद अब्दुल्लाह अंसारी, पार्षद हमिद डायमंड, पार्षद ज़हीर अब्बास, पार्षद सय्यद इसहाक अली, पार्षद मुज्जु मीर, पार्षद आसिफ ख़ान, पार्षद हाफिज़ मंसूरी, रफीक गुल मोहम्मद, पापा सेठ, हाजी अब्दुल बासित, सय्यद रफीक, समीर बागवान, एडवोकेट सय्यद अवैस मीर, सोहराब कुरैशी, सोहेल उस्मानी, जावेद अंसारी,तनवीर रज़ा बरकाती आदि उपस्थित थे