
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर-बुधवार को उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्राम फोफनार में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह द्वारा कृषकों को सीएमवी वायरस के निदान हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को वायरस से बचाव के लिए खेत के अंदर साफ-सफाई रखने, पोषक तत्वों की पूर्ति करने, जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी। वहीं प्रभावित खेत में बीमारी के नियंत्रण हेतु क्लोरोपायरीफांस 45 एमएल, एसीफेट 15 ग्राम, स्टीकर 15 एमएल, नीमतेल 50 एमएल 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव किया जा सकता है।
किसानों को उपसंचालक उद्यान विभाग श्री राजू बडवाया ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनांतर्गत लघु उद्योग जैसे-केला चिप्स, केला पाउडर, हल्दी पाउडर, पापड़ आदि नवीन उद्योगो की स्थापना पर 35 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके द्वारा एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड योजना सहित विभागीय अन्य विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव साझा किये