नेशनल लोक अदालत 14 सितम्बर को, पूर्व तैयारियों को लेकर बैठकें जारी

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिले में 14 सितम्बर, 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय बुरहानपुर में बैठक आयोजित रही।बैठक में मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरणों के संबंध में बीमा कंपनी के अधिवक्तागण को नवीन संशोधित गाईडलाईन/दिशा-निर्देश की जानकारी प्रदान करते हुए तैयार केसों की जानकारी प्राप्त की गई। जिन प्रकरणों में राजीनामा होने की संभावना है, उसमें प्रीसिटिंग आयोजित कर अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा के प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा/आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किये जाने हेतु तैयारी की जा रही है। बैठक में प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सूर्य प्रकाश शर्मा, सचिव श्री इन्दु कान्त तिवारी, न्यायाधीश श्रीमती कल्पना मरावी, जिला अधिवक्ता संध के अध्यक्ष श्री युनूस पटेल एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat