
संवाददाता- वैभव जाधव
आम्बुआ- 23-08-2024को ग्राम इटारा मे बाँध का गेट चोरी करने के मकसद से आए चोरो को आम्बुआ पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ के दोरान अंजान लोगो से पुलिस ने जब जानकारी निकाली तो पता चला तीनो अपराधी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और तीनो पर अप.क्र. 212/2024 धारा-303(2)बी.एन. एस. की कार्यवाही की गई।
तीनो अपराधी
1.मोहम्मद साजिद पिता साबिर खान उम्र 18साल निवासी-जालौन उत्तर प्रदेश हाल मुकाम क़ब्रस्तान के पास झाबुआ
2.आशिफ़ पिता तैय्यब अली उम्र -20साल निवासी निवासी-जालौन उत्तर प्रदेश हाल मुकाम क़ब्रस्तान के पास झाबुआ
3.उत्कर्ष पिता कृष्णचंद चौधरी -19साल निवासी निवासी-जालौन उत्तर प्रदेश हाल मुकाम क़ब्रस्तान के पास झाबुआ
को गिरफ्तार कर चोरी की गईं संपत्ति
लोहे 3-गेट, कीमती 1लाख 50हज़ार तथा एक लोडिंग वाहन छोटा हाथी जिसकी क़ीमत -3लाख रूपये जप्त की गई.
उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि समीर खान,अजय भींडे, कालूसिंह अलावा,विजय वर्मा, प्र. आर. मुकेश अमलियार, शिवलाल भाबर, आर. जयराम,प्रेमसिंह,दिलीप वसूनिया का सराहनीय योगदान रहा.