
नीमच से आसिफ अली की रिपोर्ट
नीमच:- शहर के व्यस्ततम चौराहे फ्रूट बाजार में टैगोर मार्ग के कॉर्नर पर दुकान लगाने वाले दुकानदार की दादागिरी ऐसी है कि वह एक ठेले के बजाय 5-7 ठेले लगाता है वह पूरा कॉर्नर घेर कर अतिक्रमण करके रखता है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती है और लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं बावजूद इसके वहां कोई भी ठेला कम नहीं करता और दुर्घटना होने पर लड़ाई झगड़ा करने के ऊपर उतारू हो जाता है। नीमच के फ्रूट मार्केट में टैगोर मार्ग के नजदीक कॉर्नर का ठेला लगाने वाले फल फ्रूट विक्रेता की दादागिरी से सब हार गए। कोई भी ग्राहक फ्रूट लेने के लिए आगे नहीं जा पाए इसलिए वह उन्हें अपनी दुकान पर रोकने के चक्कर में बड़ी दुकान सजाता है और आए दिन लोगों से झगड़ा करता रहता है। यातायात विभाग द्वारा व्यापारी को पूर्व में भी समझाया गया लेकिन इसने कोई ध्यान नहीं दिया जाता अब यह देखा जाना है की प्रशासन इस पर कब तक कार्यवाही करता है और एक समान दुकान लगवाता है और बाकि दुकानदार की तरह इसे भी एक सामान याने की एक या दो ठेले लगाने की सिमित जगह देता है और दूसरे दुकानदारों को राहत प्रदान करता है. या नगर पालिका किसी दुर्घटना का इंतजार कर रही है नगर पालिका सिर्फ गरीबों के आशियाने गिरने पर लगी रहती है लेकिन शहर के मुख्य मार्गों पर ध्यान नहीं दिया जाता है शहर क्या बिग ट्रैफिक सिग्नल 5 दिन चले उसके बाद बंद हो गए जिसके चलते फ्रूट विक्रेता है फिर से अपनी दादागिरी पर उतर आए हैं और सीमा से आगे बढ़कर दुकान लगाने लगे है