भारतीय डाक कर्मचारी संघ गुना ने बांग्लादेश में अल्प संख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

जिला ब्यूरो चीफ राजेश माथुर गुना। बांग्लादेश में मानवता पर हो रही घृणित हिंसा को तुरंत रोकने के लिए तुरंत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग को लेकर भारतीय डाक कर्मचारी संघ संभागीय शाखा गुना ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
संघ के संभागीय अध्यक्ष सचेंद्र तिवारी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय डाक कर्मचारी संघ के देश व्यापी आह्वान पर आज प्रधान डाकघर गुना एवं शिवपुरी में संघ से संबद्ध सभी कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर अपना शासकीय काम किया।
संघ के अध्यक्ष सचेंद्र तिवारी ने बताया की 5 अगस्त को बांग्लादेश में तख्ता पलट के दुष्चक्र के पश्चात वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हुए जगन पासविक अत्याचार लूटपाट एक पूर्व नियोजन सूची समझी वैदिक षड्यंत्र का ही परिणाम है। बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार को तत्काल ऐसी घटनाओं पर रोक लगाकर अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करती है बांग्लादेश में 48 जिलों में 278 स्थान पर अल्पसंख्यक हिंदू बौद्ध जैन ईसाइयों पर हमले हो रहे हैं जिसमें ढाई सौ से अधिक स्त्री पुरुष बच्चे आदि लोगों की जान चली गई है, दुराचारियों ने महिलाओं के साथ अत्याचार किया है दुराचारियो की यह हिंसक प्रवृत्ति ने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के कारण भारत के व्यापारिक एवं सांस्कृतिक विरासत को गहरा आघात लगा है ,बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था देश में चलने वाले वस्त्र झूठ एवं अन्य उद्योगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है इस कारण वहां के हजारों हजार की संख्या में अल्पसंख्यक बेरोजगार हुए हैं। बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध, जैन एवं ईसाई तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदाय में अभी भी भय एवं आतंक का वातावरण व्याप्त है यह सब दृश्य मानव अधिकारों का खुला हनन है जो सर्व दूरनिंदनीय है। बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के साथ पूरा हिन्दुस्थान समाज खड़ा है, तथा उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और बांग्लादेशियों के हिम्मत और आत्म विश्वास को जगावे यही इस समय की आवश्यकता है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय डाक कर्मचारी संघ संभागीय शाखा गुना बांग्लादेश में घटित कुकृत्य की घोर निंदा करता है तथा भारत सरकार से यह मांग करता है कि बांग्लादेश के अंदर हो रहे अत्याचारो को तुरंत बंद करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, जिससे बांग्लादेश का जन जीवन समान्य होकर शांति बहाल हो। आज के इस विरोध प्रदर्शन में , गजेंद्र टंडेल, केके भार्गव, नरेंद्र सोलंकी, आलोक कटियार, अर्पित श्रीवास्तव, आदर्श रघुवंशी, विवेक राठौर, खुशी लोधा, निधि शर्मा, नित्या छारी आदि डाक कर्मी शामिल रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat