तीन मरीजों को उपलब्ध कराए रेयर ब्लड ग्रुप

राजेश लोधी (गोलू)/ जिला ब्यूरो चीफ
अशोकनगर/ ब्लड हेल्प ग्रुप के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की लगातार रक्त पूर्ति की जा रही है हाल ही में ऐसे मामले सामने आए जब मरीजों के परिजन रेयर ब्लड के लिए परेशान हो रहे थे तब ग्रुप के सदस्य दीपक यादव ने ए निगेटिव प्रवीण यादव ने ओ निगेटिव एवं बलविंदर सिंह ने एबी निगेटिव रक्तदान किए

इसके अलावा ग्रुप के गुरनाम सिंह,राजू धाकड,राकेश विश्वकर्मा,सृष्टि शर्मा,देवेंद्र सेंगर,रामकुमार यादव,विकास पाल,उमेश शर्मा,रुपेश तिवारी,बलराम दुबे,जितेंद्र अहिरवार,आशीष जैन आदि ने भी जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किए

jtvbharat
Author: jtvbharat