कलेक्टर द्वारा राजस्व कार्यों के त्वरित निराकरण के लिए “राजस्व समाधान शिविर” के आयोजन द्वारा अनूठी पहल

शेष राजस्व समाधान शिविर में कुल 904 आवेदन में से 674 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण हुआ
जिला ब्यूरो
झाबुआ 24 अगस्त, 2024 :- मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में 18 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक राजस्व महाभियान 2.0 का आयोजन कर राजस्व के लम्बित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना द्वारा शासन की मंशा अनुसार आम जन को राजस्व से संबन्धित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अनूठी पहल करते हुए प्रत्येक राजस्व न्यायालय क्षेत्र के अंतर्गत जिले में शुक्रवार को 13 ग्राम पचायतों में विशेष राजस्व समाधान शिविर का आयोजन करवाया है।
जिले में शिविर के दौरान कुल 904 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 674 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat