
कन्नौद।नगर के बालाजी एकेडमी में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया जिसमें जहां नन्हे मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में मनोहर झांकी में नजर आए। वहीं मटकी फोड प्रतियोगिता सहित नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिससे माहौल में धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बना।संस्थान के डायरेक्टर गोविंद गर्ग प्राचार्य राकेश साहू ने समारोह की शोभा बढ़ाते हुए अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने इस पावन अवसर पर बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों का पालन करने की सलाह दी। उनका संदेश था कि जन्माष्टमी जैसे त्योहार हमें सच्चाई, प्रेम और एकता का महत्व सिखाते।उत्सव के मुख्य आकर्षण में दही हांडी तोड़ी गई और बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस उत्सव ने विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को एकजुट होकर सामूहिक उत्सव मनाने का अवसर प्रदान किया, और सभी ने इस परंपरागत अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।