
ग्राम संधारा में धाकड़ समाज के आराध्य देव धरणीधर बलराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया है। धरणीधर जन्मोत्सव समारोह में सभी समाज बंधुओ ने शनिवार को संधारा के खेड़ापति हनुमान मंदिर से समाज जनो के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो संधारा के प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर बाजार से होती हुई पुराना बस स्टैंड होती हुई ग्राम पंचायत भवन पहुंची जहां ग्राम पंचायत संधारा के सरपंच चांदमल पाटीदार ने भव्य स्वागत कर भगवान धरणीधर बलराम जी की पूजा अर्चना कर ग्राम और किसानों की उन्नति लिए मनोकामनाएं की शोभायात्रा में धाकड़ समाज के युवा अपने हाथो में धर्म पताकाएं लिए लहरा रहे थे वही डी.जे.पर चल रहे भजनों पर थिरकते युवा व युवतियां चल रही थी और भगवान धरणीधर के जयकारे लगा रहे थे। धाकड़ समाज के आराध्य देव बलरामजी जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा का ग्राम के अन्य समाज जनों द्वारा जगह- जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में ग्राम सहित आसपास के गांवों से भी समाज जन शामिल हुए।