मुक्तिधाम पर चारो ओर कटिली झाड़ियां,उड़ी टीन शेड की चद्दरे अंतिम संस्कार के लिए कर रहे बारिश रुकने का इंतजार

सरपंच सचिव करना नही चाहते उद्धार
भंवरलाल माड़ीवाल
मनासा:- नीमच जिले सभी तहसीलों में पुनः वर्षा प्रारंभ हुई है इस वर्षा ऋतु के चलते किसी ग्रामीण क्षेत्र में अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसका अंतिम संस्कार बड़ी मुश्किल से करना पड़ता है जहा मुक्तिधाम के साथ वहा तक जाने की व्यवस्था भी नही है ऐसी तस्वीरे शोसल मीडिया पर देखने को मिल रही वह भाजपा के सुशासन व विकास के दावों की पोल खोल रही है। जिसे ग्रामीण जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऐसी ही एक तस्वीर बीते दिनों विधान सभा जावद क्षेत्र के किसी ग्रामीण क्षेत्र की देखने मिली उसके बाद रविवार को मनासा विधान सभा क्षेत्र की जनपद पंचायत मनासा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोखम पूरा के गांव खेड़ा कुशालपुरा की सामने आई जहां के मुक्तिधाम का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने भाजपा के सुशासन और विकास दे दावे की पोलखोल दी है। बता दे कि रविवार की सुबह गांव खेड़ा कुशालपुर में एक वृद्ध की मृत्यु हो जाने से वहां के ग्रामीण मृतक का अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम वर्षा होते हुए भी गए मुक्तिधाम पर चारों ओर कीचड़ कटीली झाड़ियां एवं गंदगी फैली हुई थी जिसको अर्थी के साथ गए लोगो के द्वारा सफाई की गई और अक्रोशित ग्रामीणजन मुक्तिधाम के ऊपर की छत की उड़े चद्दर को लेकर अक्रोषित दिखाई दिए क्योंकि ऐसे में अंतिम संस्कार केसे होता जब वर्षा हो रही थी साथ ही लोग वर्षा रुकने का इंतजार करते हुए यह कहते नजर आए की पिछले कई सालों से सरपंच सचिव ने ग्राम कुशलपुरा के श्मशान घाट का विकास तक नहीं किया ना श्मशान घाट पर बाउंड्री वॉल है ना दागियों के बैठने की व्यवस्था ऐसे में मोखमपुरा पंचायत अंतर्गत आने वाले इस गांव का मुक्तिधाम अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। ग्रामीणों ने मुक्तिधाम का एक वीडियो जारी की है जिससे वहां के हालात की बयान हो रहे हैं अंतिम संस्कार के लिए पहले मुक्तिधाम को ग्रामीणों ने साफ सफाई किया फिर वहां अंतिम संस्कार किया गया वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सरपंच एवं सभी को जब भी फोन किया जाता है और उन्हें ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाया जाता है तो उनका जवाब रहता है कि तुम्हारे गांव की व्यवस्था तुम देखो हमारी कोई जवाबदारी नहीं है तुम्हारा शमशान तुम करो ।सरपंच सचिव की लापरवाही का नतीजा ग्रामीण को भुगतना पड़ रहा है वैसे तो गांव का प्रथम व्यक्ति सरपंच कहलाता है पर सरपंच एवं सचिव की हठधर्मिता के कारण गांव का विकास नहीं हो पा रहा है। जबकि प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के मुक्तिधाम की सुव्यवस्थित व्यस्था करने हेतु आदेश जारी किए है।
वही इस क्षेत्र में पंच,सरपंच,जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य,जनपद अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष,विधायक,सांसद इतने जन प्रतिनिधि के होते हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुक्तिधाम की व्यवस्था से परेशान दिखाई दे रहे है।
इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ ऐसे में उच्च अधिकारियों ओर खासकर नवागंतुक कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को इस जिले की मुक्तिधाम और उससे जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि इस क्षेत्र ही नहीं जिले के अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना ना उठाना पड़े।

jtvbharat
Author: jtvbharat