जीनियस पब्लिक स्कूल खेड़ी में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी व रक्षाबंधन का त्यौहार।।

रिपोर्ट अनवर मंसूरी
खेड़ी- खेड़ी क्षेत्र की सफल संस्था जीनियस स्कूल में बड़ी धूमधाम से साथ जन्माष्टमी व रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया, यह त्यौहार इसलिए खास रहा क्योंकि इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया, यह कार्यक्रम जन्माष्टमी की पूर्व संध्या रविवार को शाम 5 बजे प्रारंभ हुआ पहले रक्षाबंधन का त्यौहार बहन से भाई की कलाई पर राखी बांधकर मनाया गया उसके बाद राधाकृष्ण की झांकी व राधाकृष्ण के नृत्य से सारा माहौल कृष्ण मय हो गया, इसके बाद जमीन मटकी फोड़ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई इसमें 1000 Rs. का ईनाम रखा जो बालिकाओं के लिए इनाम रखा जो बालिकाओं के लिए थी इसमें कक्षा 5वी की छात्रा कोमल सोनेर में सफल प्रयास किया और मटकी फोड़ दी, इसके साथ ही ऊपर वाली मटकी करीब 15 फीट ऊंचाई पर थी जिसमे बड़े बच्चो ने भाग लिया और 7वी एवं 8वी कक्षा के बच्चो ने सफल प्रयास किया जिसमे जयदीप की टोली ने मटकी फोड़ी इसमें भी 1000 रू का ईनाम था। कार्यक्रम में करीब 500 क्षेत्र की माताओं ने अपनी उपस्थिति दी और खूब सराहना की। प्रोग्राम का शुभारम्भ स्कूल डायरेक्टर श्रीमान कमलेश वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया एवं कार्यक्रम का अंत राधाकृष्ण की आरती के साथ हुआ फिर महाप्रसादी वितरण किया गया, अंत में स्कूल प्राचार्य श्रीमती कल्पना वर्मा ने सभी महिलाओं का अभिवादन कर आभार व्यक्त किया व सभी बच्चो को शुभकामनाएं दी एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे जीनियस स्टाफ ने भरपूर सहयोग दिया।।

jtvbharat
Author: jtvbharat