
गोपाल नरवाडिया
अठाना! तेजेश्वर महादेव समिति नगर की धार्मिक युवा समिति हैं प्राचीन तेजेश्वर मंशापूर्ण महादेव समिति मंदिर की जवाबदारी संभाले हुए हैं खासकर सावन माह में अनेक धार्मिक आयोजन करती है इस सावन माह में समिति द्वारा धार्मिक उत्साह का माहौल बनाया कई आयोजन समिति द्वारा किया गया जिसमें भजन संध्या पूजा अर्चना शाही सवारी वह सावन के सोमवार पर अद्भुत श्रंगार किया सावन महीने के आयोजन संपन्न होने पर 25 अगस्त रविवार को सुखानंद तीर्थ पर एक मिलन समारोह एवं समिति के सदस्यों का जन्म दिवस के उपलक्ष में सदस्यों द्वारा सह भोज का आयोजन किया गया इसके पश्चात समिति द्वारा सम्मान समारोह रखा गया जिसमें सावन महीने में तेजेश्वर महादेव का जलाभिषेक रुद्राभिषेक करने वाले पंडित श्री रवि शास्त्री हेमंत शर्मा अमित शर्मा आदि का सम्मान किया गया कार्यक्रम के पश्चात सभी का आभार तेजेश्वर मंशापूर्ण महादेव समिति ने माना