
कुकड़ेश्वर राजू पटेल
कुकड़ेश्वर, 25 अगस्त: नगर के समाजसेवी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा के अनुज, श्री समरथ लाल पटवा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल नाक, कान, गला उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जयपुर से आए नाक, कान, गला रोग के विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद गुप्ता ने करीब 160 मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाइयां भी दीं। यह निशुल्क चिकित्सा शिविर पटवा परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों के लिए सभी व्यवस्थाएं पटवा परिवार द्वारा पटवा मांगलिक भवन में की गईं।
शिविर में नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए मरीजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस आयोजन के लिए पटवा परिवार का आभार व्यक्त किया। इस शिविर का उद्देश्य स्वर्गीय श्री समरथ लाल पटवा की स्मृति में सेवा और परोपकार की भावना को जीवित रखना था।