कन्नौद में विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस मनाया

विहिप के पदाधिकारियों से हिंदूओं के संगठित होने का आह्वान किया

कन्नौद। कन्नौद के आष्टा रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में षष्टी पूर्ति वर्ष समारोह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कन्नौद के 60 वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को इकट्ठा करना था और इसे हिन्दू एकत्रीकरण का नाम दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और श्री राम सीता के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री दिलीप जैन,
ने कहा कि हम हिंदुओ को जात-पात में नहीं बटना है और हम पहले हिन्दू है और हमें गर्व होना चाहिए कि हम हिन्दू है । हम भारतवासी है और भारत सम्पूर्ण विश्व को सुख दे सकता है ।

विहिप के क्षेत्रीय संघटन मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हम कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल जी की पूजा करते है परंतु साथ ही हमे कृष्ण के सुदर्शन वाले रूप का भी ध्यान रखना है क्योंकि हिंदुओं को तोड़ने वाले विधर्मियों को सुदर्शन चक्र से ही जबाब देना होगा ।

राम को पूजते है और राम को बेर खिलाने वाली शबरी माता को दुत्कारते है । यही गलत हो रहा है हमे सभी जात पात को भुलाकर इकट्ठा होने है ।

विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री दिलीप जैन, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला अध्यक्ष रामविलास काली राणा , अंजना राजावत विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष, रामगोपाल जानी जिला उपाध्यक्ष ,चंद्रशेखर बिश्नोई बजरंग दल जिला संयोजक मनोज मधनिया बजरंग दल सहसंयोजक, जीतू सोलंकी बजरंग दल गो रक्षा प्रमुख, दुर्गा वाहिनी प्रमुख पिंकी भावसार और बीना यादव, पुरषोत्तम गोरानी , विहिप के स्थापना दिवस के सम्मेलन पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक , सह संयोजक , एवं सभी गांव की टोली एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के मीडिया प्रभारी एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल ने दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat