
आज दिनांक
24 8.2024 वार शनिवार को अभिज्ञान शिक्षा संस्थान क्षत्रीबाग तराना के प्रांगण में बड़े ही उत्साह पूर्वक “राखी बनाओ प्रतियोगिता” के साथ-साथ “रक्षाबंधन पर्व” मनाया गया सभी बालिकाओं ने अपने भाइयों को राखी बाँधकर सद्भावना का संदेश दिया ।
राखी भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है , यह वचनों का अनूठा संगम है ।
नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था अभिज्ञान बच्चों को हर वह अवसर मुहैया कराती है, जिससे बच्चे अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहें आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी अद्वितीय कला के अद्भुत नमूने पेश किये।
आज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं में
सीनियर ग्रुप _
प्रथम स्थान _
अनुष्का प्रजापति द्वितीय _
दिशा राजावत
सब सीनियर ग्रुप प्रथम स्थान _
स्नेहा आंजना
जूनियर ग्रुप प्रथम _
इरफान खान
द्वितीय _
नक्ष प्रजापति
तृतीय _ पायल टेवा
सब जूनियर ग्रुप_ प्रथम नायरा खान इस अवसर पर विद्यालय की
कोषाध्यक्ष श्रीमती विनिता कानड़ी प्रधानाध्यापक
श्री अंबाराम चौहान अंग्रेजी विभाग प्रमुख _ श्रीमती मंजरी लोया विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री आशना खान ने किया ।
उक्त जानकारी संस्था प्रवक्ता सलमान खान एवं जयप्रकाश सोलंकी ने दी।