
विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकास खंड स्रोत समन्वयक रहे उपस्थित
पर्वत सिंह राजपूत
रायसेन/उदयपुरा नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थान न्यू सर्वोदय हायर सेकेंडरी स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कौरव एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक एम एल गोलिया उपस्थित रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ यशोदा नंदन श्री कृष्ण की पूजन अर्चना कर किया गया। संस्था से राजेश रघुवंशी द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया । इस अवसर पर छात्र-छात्राएं राधा कृष्ण,यशोदा, देवकी, नंदबाबा, सुदामा, बलराम दाऊ आदि की वेशभूषा में सुसज्जित होकर उपस्थित रहे, विद्यार्थियों द्वारा देवकीनंदन श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित नृत्य, ड्रामा, गायन आदि की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई । अतिथियों द्वारा भगवान वासुदेव श्री कृष्ण के कर्म ही पूजा है का अनुसरण करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में सहभागी विद्यार्थियों के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । संस्था के वरिष्ठ शिक्षक राजेश मिश्रा एवं अनूप शर्मा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्राचार्य रामकुमार रघुवंशी द्वारा शाला परिवार के सभी सदस्यों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए श्री कृष्ण के संदेश को अपने जीवन में उतारने एवं प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर शाला परिवार के सभी शिक्षक/शिक्षिकाएँ एवं छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे ।