
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर —मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत द फिफ्थ डायमेंशन अकेडमी द्वारा बुरहानपुर संकुल के पर्यटन स्थल बुरहानपुर में संकल्प सुरक्षित पर्यटन का पखवाड़ा आयोजित किया। पर्यटन स्थल बुरहानपुर में आत्मरक्षा प्राप्त कर चुकी बालिकाएं ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर सुरक्षित पर्यटन मेरी ज़िम्मेदारी की शपथ ली कि शहर में और प्रदेश में आने वाले सभी पर्यटकों को वह अपने व्यवहार और सेवाओं से संतुष्ट कर सकेंगे उन्हें अपने यहां की संस्कृति और विशेषताओं से अवगत कराएंगे ताकि वह पुनः जाकर प्रदेश के पर्यटन का आनंद ले और अपने मित्र परिजनों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करें। बालिकाओं द्…