
अनिल सिंह खमोरा मक्सी
मक्सी . सोमवार को जन्माष्टमी के पर्व पर बहनो ने बांधी अपने भाइयो की कलाई पर राखी । वही मक्सी थाने पर जाकर विश्व हिन्दु परिषद की दुर्गावाहिनी ने मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल व थाना स्टाफ को राखी बांधी ।
इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सुत बांधकर जन्म जन्म तक सुख- दुःख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को हमेशा साथ निभाने व रक्षा करने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा।
श्री कृष्ण भगवान की पूजन के बाद भाई को तिलक लगाकर मिष्ठान, नारियल के साथ बहन ने राखी बांधी।
मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल व मक्सी थाना स्टाफ ने भी राखी बन्धवाकर बहनो की हमेशा रक्षा करने का वचन दिया । इस अवसर पर मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल,संजय सवनेर,संतोष रघुवंशी,आजाद सिंह चौधरी,सुरजभान सिंह ढिल्लन,राहुल जाट,अरुण सितपरा,दीपक यादव,नीलेश जामलिया एवं समस्त थाना स्टाफ मौजूद थे ।