संतो में ईश्वर का वास होता है, जिस स्थान पर संतो के चरण पड़ते है वह स्थान पवित्र हो जाता है: विधायक आक्या।

अनगढ़ बावजी मे शोभायात्रा मे शामिल हुए आक्या, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ओम जैन शम्भूपुरा। संतो में ईश्वर का वास होता है, जिस स्थान पर संतो के चरण पड़ते है वह स्थान पवित्र हो जाता है। हम सभी का सौभाग्य है कि हमें संतो का आर्शीवाद मिल रहा है। यह विचार विधायक चंद्रभानसिह आक्या ने सोमवार को अनगढ़ बावजी स्थान पर श्री श्री 1008 अमरा भगत जी के 182 वें जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित दो दिवसीय मेला, खेलकुद प्रतियोगिता, वाहन रैली व भजन संध्या के आयोजन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित गाडरी समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
विधायक आक्या ने कहा कि अनगढ़ बावजी गाडरी समाज का पवित्र स्थान है, समुचे भारतवर्ष से गाडरी समाज के लोग यहा वाहन रैली के रूप में आते है। ऐसे पवित्र स्थान पर किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए वे हमेशा तत्पर है।
इससे पूर्व गांव के चारभुजाजी के मंदिर से अनगढ़ बावजी के स्थान तक निकाली गई शोभा यात्रा में विधायक आक्या सम्मिलित हुए तथा बाद में उन्होनेे कबड्डी, वाॅलीबाल, रस्साकस्सी व अश्व प्रतियोगिताओ में खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, आशीष गाडरी, गोपीलाल गाडरी चेनाखेड़ा सहित बड़ी संख्या में गाडरी समाज के पदाधिकारी व आमजन उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat