
राजेश लोधी (गोलू)/ जिला ब्यूरो चीफ
////////////////////
अशोक नगर । मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जिले के चंदेरी स्थित कार्यक्रम में आए थे जिनके समक्ष पूर्व पी एच ई मंत्री वर्तमान विधायक राव ब्रिजेन्द्र सिंह यादव ने मुंगावली विधान सभा क्षेत्र के विकास और सुविधाएं बढ़ाने को प्राथमिकता के आधार पर 4 प्रमुख मांगे रखी हैं प्रस्तुत मांगो को यथा शीघ्र पूरा कराने में मुख्य मंत्री श्री यादव ने आश्वाशन देते हुए गहरी रुचि भी दिखाई है।
विधायक मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव द्वारा मुख्य मंत्री के समक्ष बहादुरपुर में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र , सहराई में सी एम राइज स्कूल , तथा करीला स्थित मां जानकी धाम पर आने वाले लाखो लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं बढ़ाने तथा करीला मंदिर मेले को प्रदेश सरकार द्वारा मेला प्राधिकरण के लिए बनाने की मांग तथा सड़को के नए निर्माण तथा सुधार के लिए भी विधायक श्री यादव ने मुख्य मंत्री श्री यादव का ध्यान आकृष्ट किया है ।
मुंगावली विधान सभा से आई मांगो पर मुख्य मंत्री ने सहमति दर्ज कराते हुए उन्हें यथा समय पूरा किया जा सके इन जन हितैषी विषयों पर गहरी रुचि दिखाई है।