श्री कृष्णा जन्मोत्सव पर यादव समाज ने निकाला भव्य चल समारोह‌‌ जिला ब्यूरो चीफ राजेश माथुर

गुना में श्री भगवान कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं यादव समाज द्वारा गायत्री मंदिर से चल समारोह शुरु हुआ जो की हनुमान चौराहा होते हुए हॉट रोड सदर बाजार सभी जगह चल समारोह का पुष्पहारों से स्वागत किया चल समारोह का लक्ष्मीगंज में समापन हुआ नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा चल समारोह का स्वागत किया

नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता द्वारा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में निकले भव्य चल समारोह का पुष्पहारों से स्वागत किया,फल व पानी वितरित किये तथा श्री कृष्ण भगवान के रथ को अपने हाथों से खींचकर धर्म लाभ लिया। नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर वासियों द्वारा भव्य चल समारोह निकाला जाता है , जिसका नगर पालिका द्वारा प्रतिवर्ष चल समारोह का पुष्प वर्षा एवं फल तथा पानी वितरण कर स्वागत किया जाता है। इस बार भी नगर पालिका द्वारा सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को केले वितरित किए गए तथा पानी उपलब्ध कराया गया चल समारोह में उपस्थित सभी धर्मावलंबियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । इस दौरान उपाध्यक्ष धर्म सोनी, पार्षद कैलाश धाकड़, बृजेश राठौर, लालाराम लोधा, ममता तोमर , कीर्ति सरवैया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव के साथ अनेक कर्मचारी अधिकारी उपस्थित हुए।

jtvbharat
Author: jtvbharat