
नीमच ।अखिल भारतीय तेली महासभा के मध्य प्रदेश मीडिया अध्यक्ष पत्रकार श्रीराम साहू ने नीमच मीडीया प्रभारी रमेशचन्द्र राठोर”जोगमाया” को जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल स्थित मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन से कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष से समाज के विभिन्न संगठनों ने सौजन्य मुलाकात करके विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। अखिल भारतीय तेली महासभा जो की राष्ट्रीय स्तर पर साहू राठौर तेली सामाजिक बंधुओ का एक बड़ा संगठन है, उसके पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू जी से भोपाल कार्यालय मे सौजन्य भेट कर समाज के विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया, अ. भा तेली महासभा के राष्ट्रीय मंत्री एवं म. प्र. प्रभारी गिरधारीलाल राठौड़,अ. भा. तेली महासभा बड़वानी युवा जिला अध्यक्ष राजु, रामदास राठौड़ एवं सेंधवा राठौड़ समाज़ के समाजगण राधेश्याम राठौड़, रमेश जगन्नाथ राठौड़ एवं हेमंत गिरधारीलाल राठौड़ उपस्थित रहे। समस्त सामाजिक गणों ने विभिन्न चर्चाओं के माध्यम से मध्य प्रदेश में साहू तेली राठौर समाज में चल रहे नवाचार और जागरूकता कार्यक्रमों की चर्चा की साथ ही साथ तेल घानी बोर्ड के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी की। रविकरण साहू जी के द्वारा निकाली जा रही 108 देश में मां नर्मदा चल कलश यात्रा के प्रथम चरण की सफल आयोजन की शुभकामनाएं और मंगल कामनाएं एवं आगामी समय में यात्रा और अधिक देशों तक पहुंचेगी और मां नर्मदा की कृपा संपूर्ण विश्व में पहले की ऐसी मंगल कामना की।