पंथ पिपलोदा में भागवत प्रवक्ता श्री चंद्रप्रकाश जी पौराणिक आक्याजागीर वाले के मुखारविंद से चल रही कथा

धर्मेंद्र भट्ट

सप्तम दिवस श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन ग्राम पंथ पिपलौदा श्री राम मंदिर प्रांगण कुमावत धर्मशाला में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से हों रहा है आज छठे दिवस भागवत प्रवक्ता श्री चंद्र प्रकाश जी पौराणिक के मुखारविंद से भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन चल रहा है इस अवसर पर उन्होंने आज अपने भागवत कथा में कहां की

भागवत कथा सुनने से हिंदू धर्म के कर्मकांड, नियम, दर्शन, ब्रह्मांड, सृष्टि निर्माण, जन्म-मरण, पुनर्जन्म, सप्तलोक, प्रलय, आत्मा, परमात्मा, काल, इतिहास और भविष्य का संक्षिप्त ज्ञान हो जाता है भागवत कथा सुनने से पापों से मुक्ति मिलती है और मरने के बाद जातक मोक्ष को प्राप्त करता है

भागवत कथा का 28 अगस्त को समाप्ति होगी जिस पर ग्राम में भव्य शोभा यात्रा निकालकर जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा इस अवसर पर आज श्री राम मंदिर पुजारी गुरूदेव श्री श्री भारतदास जी महाराज अध्यक्ष श्री कचरूलाल जी कुंडल गिरधारी लाल जी कुंडल पूर्व सरपंच रमेश चंद्र जी कुमावत बालाराम जी चौधरी कमलेश झाला कुमावत कालूराम जी कुमावत समस्त ग्रामवासी एवं धर्म प्रेमी जनता माता एव बहने सैकड़ो की संख्या में कथा को श्रवण कर धर्म लाभ लिया

jtvbharat
Author: jtvbharat