किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन…

संतोष शर्मा बैरसिया–मंगलवार को भारतीय किसान संघ जिला भोपाल द्वारा राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा विदेशी कंपनी एवं निजी कंपनियां जैसे अमेजॉन, धनुका, बायर,कोरोमंडल आदि से कृषि शोध किसानों को कृषि संबंधी सलाह मार्गदर्शन तकनीकी जानकारी एवं ताजा कृषि उत्पादन का व्यापार जैसे विषयों के लिए समझौता करने पर विरोध स्वरूप पूरे देश में कृषि विज्ञान केंद्रों पर पहुंचकर ज्ञापन दिया गया ।इसी के तहत भारतीय किसान संघ जिला भोपाल द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र नवीबाग भोपाल पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत, पुर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश दांगी, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह दांगी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गौर, जिला मीडिया प्रभारी विनय पटेल, जिला सदस्य देवी सिंह दांगी, ओमकार सिंह सोलंकी, बैरसिया तहसील अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत ,हजूर तहसील अध्यक्ष अखिलेश मीणा, नजीराबाद तहसील अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष मांगीलाल नागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat