
जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर :- इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे बुरहानपुर पहुंचे वह यहां दौरे पर आए हैं और अफसरो से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे इससे पहले वह रेणुका स्थित रेस्ट हाउस पहुंचे जहां कर्मचारी संगठन की ओर से उनका स्वागत किया गया साथ ही उन्हें अतिशेष शिक्षकों की समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया रेस्ट हाउस में कलेक्टर भव्या मित्तल, एडीएम वीरसिंह चौहान, जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख सहित अन्य अफसर मौजूद रहे
इस दौरान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित ने संभागायुक्त दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि सरकारी स्कूलों के अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया की जा रही है लेकिन इसमें कहीं खामियां हैं ऐसे कर्मचारी जो सेवा निवृत हो चुके या जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनका स्थानांतरण हो चुका है पहले उनके नाम हटाए जाए इस दौरान नेशनल मूवमेंट ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, शिक्षक कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे, नेशनल मूवमेंट ऑफ़ वर्ल्ड पेंशन स्कीम के जिला संयोजक विजय राठौड़, हेमंत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे
संभागायुक्त- ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए रवाना
संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर भव्या मित्तल, सहित अन्य अफसरो के साथ ग्रामीण क्षेत्रो के निरीक्षण के लिए रवाना हुए बताया जा रहा है कि वह अफसरो के साथ बैठक भी करेंगे