हनुमानगढ़ नजीराबाद में विश्वहिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन….

संतोष शर्मा बैरसिया– विश्वहिंदू परिषद द्वारा विश्वहिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस एवं षष्टी पूर्ति कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड हनुमानगढ़ नजीराबाद पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहिप विभाग मंत्री जीवन शर्मा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता अलोपनाथ आश्रम के संत गोपाल दास कर रहे थे विशेष अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि नर्बदा प्रसाद अहिरवार मौजूद थे। मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग मंत्री जीवन शर्मा ने विश्वहिंदू परिषद की स्थापना के 60 वर्षो की उपलब्धियां एवं आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वहिंदू परिषद की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 ईस्वी को मुंबई में हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर गुरु जी की प्रेरणा से विश्वहिंदू परिषद के संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद , एसएस आप्टे , मास्टर तारा सिंह ने की थी और पहली बार सन् 1966 में प्रयागराज में हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ था जिसमें हमें एक मूल मंत्र मिला था कि हमारा हिंदू कमजोर नहीं है दीन हीन नहीं है और हमारे लिए हिंदू ही सर्वोपरि है और हमें हिंदू धर्म की रक्षा अपने मठ मंदिरों की रक्षा धर्मांतरण से रक्षा सहित हिंदू धर्म में समरसता लाना है।उन्होंने कहा कि आज विश्वहिंदू परिषद का काम भारत के सभी प्रांतों के साथ साथ विश्व के 50 से अधिक देशों में है।राम मंदिर आंदोलन की सफलता के बाद विहिप ने देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। देश के सभी प्रखंडों में सेवा केन्द्र शुरू करने और सभी पंचायतों में समिति गठित करने में विहिप के कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी तक लगे है।सामाजिक जागरूकता के माध्यम से विहिप ने लाखो हिंदुओ को धर्मांतरण होने से बचाया है।वही लाखो लोगो की घर वापसी कराने में सफलता प्राप्त की है। वही कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नर्बदा प्रसाद अहिरवार ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अगर देश में आज हिंदू धर्म को बचाने हिंदुओं में एकता एवं समरसता लाने के लिए जो दल काम कर रहे हैं उनमें सबसे अहम दल मेरी नजर में विश्व हिंदू परिषद है और आज विश्व हिंदू परिषद के 60 वां स्थापना दिवस पर मैं सभी को बधाइयां देता हूं। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सेन द्वारा उपस्थित अतिथियों कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त किया गया तत्पश्चात सभी ने सहभोज का आनंद लिया।इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष झनक सिंह राजपूत उपाध्यक्ष उदय सिंह दांगी जिला मंत्री जितेन्द्र सिंह मीणा सहमंत्री दीनबंधु महेश्वरी कोषाध्यक्ष राजेन्द्र भार्गव गौ रक्षा प्रमुख प्रदीप शर्मा सर्जन सिंह अहिरवार सेवा प्रमुख मांगीलाल गौर सह धर्म प्रसार प्रमुख अमृतलाल सेन समरसता प्रमुख अशोक दांगी सुरक्षा प्रमुख गजराज सिंह रुपसिंह वर्मा वहीं प्रखंड समिति से प्रखंड उपाध्यक्ष दशरथ गिरी सुरक्षा प्रमुख जालम केवट संयोजक पहलवान सिंह विद्यार्थी प्रमुख विरेन्द्र सिंह गौ रक्षा प्रमुख आनंद श्रीवास सह गौ रक्षा प्रमुख अशोक वंशकार परसराम गुर्जर लक्ष्मण सिंह सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat