नगर परिषद सोई आंख मूंद कर बिजली विभाग कर रहा अनदेखा जान का खतरा मंडरा रहा नगर वासियों पर कलेक्टर ने कहा तुरंत समाधान करवाती हु ।

योगेश चौहान /पंकज गोस्वामी

राणापुर:- नगर में नगरवासी भयभीत है ,क्योंकि नगर परिषद् सो रही है आंख मूंद कर ,ओर बिजली विभाग कर रहा है अनदेखा । जी हां हम बात कर रहे राणापुर नगर के वार्ड 1 की । जहा पर महीने भर से वार्ड वासी परेशान है , हैरान है । दरअसल मामला यह है राणापुर नगर के वार्ड 1 ,कन्या बालिका स्कूल ,पुराने अस्पताल के पास एक बबुल का पेड़ स्थित है । यह पेड़ काफी पुराना है व जर्जर स्थिति में है ,साथ ही पेड़ो के बीच से ही बिजली के तार निकल रहे है । जो नगरवासियों के लिए भयभीत करने वाला नजारा है । अभी बरसात का मौसम है ,तेज बारिश हो रही है ,हवा चल रही है । जिससे कभी भी यह झाड़ गिर सकता है ,ओर बड़ी जनहानि हो सकती है । जिस कारण नगर वासी भयभीत है ।

नगर वासी तो ग्रामीण सभी परेशान

यह भयभीत करने वाला नजारा नगर के समस्त नागरिकों के साथ ही ग्रामीण जनों के लिए भी परेशानी बना हुआ है । दरअसल यह झाड़ बाजार में स्थित है ,ओर हर किसी को इस मार्ग से गुजरना पड़ता है । ओर कभी भी यह झाड़ गिर सकता है ,जिससे कोई भी इस झाड़ की चपेट में आ सकता है । साथ ही झाड़ गिरने से बिजली के तारों के कारण करंट फैलने का डर भी बन रहा है ।

नगरवासियों ने बताई अपनी पीढ़ा

नगर वासियों ने अपनी पीढ़ा बताते हुए बताया कि आए दिन हम परेशान हो रहे है । यह बबुल का झाड़ कभी भी गिर सकता है ,साथ ही इसमें बिजली के तार भी लटक रहे है । जिससे अगर झाड़ गिरा तो करंट फैलने की भी संभावना है । इसलिए इस मार्ग पर लगातार डर बना हुआ है । हमारे बच्चे भी इसी मार्ग से स्कूल जाते है । साथ ही हमारे लिए दिन में पांच छः बार इसी मार्ग से गुजरना होता है ।

नगर परिषद अध्यक्ष का अजब गजब बयान ।

इस मामले को लेकर जब नगर परिषद अध्यक्ष से संवादाता योगेश द्वारा जानकारी ली गई साथ ही नगर वासी ने नगर परिषद को पिछले एक महीने से सूचना दी जा रही है ,यह बताया गया तो उन्होंने बताया की में हॉस्पिटल में हु ,आप जो लिखना चाहे लिख दे ।

कलेक्टर नेहा मीना ने बताया

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना से जब पूरे मामले की जानकारी से अवगत करवाया गया संवादाता योगेश चौहान द्वारा तो उन्होंने बताया की में तुरंत तहसीलदार से बात कर ,समस्या का समाधान करवाती हु ।

बिजली अधिकारी भरत सरदाना

बिजली अधिकारी भरत सरदाना से जब इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की यह मामला संज्ञान में आया है ,हम जल्द इसका समाधान निकाल रहे है ।

अब सवाल यह उठता हे ।

अब सवाल यह उठता है ,क्या नगर परिषद के पास इस मामले को लेकर कोई जानकारी है या नहीं ,ओर नगर वासी बता रहे है ,हमने नगर परिषद को कई बार सूचना दी । तो फिर नगर परिषद की चीज का इंतजार कर रही है । क्या बड़ी घटना को न्योता दिया जा रहा है । नगर परिषद की लापरवाही से अगर बड़ी घटना घटित होती है , तो इसका जिम्मेदार कोन होगा । कई सवाल मन में आते है । लेकिन नगर परिषद राणापुर अभी भी आंख मूंद सो रही है ,नगर परिषद का अभी भी इस और कोई ध्यान नहीं ।

jtvbharat
Author: jtvbharat