किसानों ने बड़ी मात्रा में एकजुट होकर सोयाबीन के भाव बड़ाने पर सरकार से करी अपील

ईश्वर राठौड़ की रिर्पोट

सोयाबीन के भाव बड़ाने पर ग्राम वासियों व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने सरकार से अपील करी है की उनके सोयाबीन के भाव 6 हजार से 8 हजार किया जाए मगंलवार को उप तहसील से ट्रेक्टर यात्रा निकाली गई किसानों के यूनियन मनोहर सिंह ने कहा सोयाबीन के भाव बड़ाने पर लग भग 50 ट्रैक्टरों की यात्रा का प्रदर्शन किया इस कार्य में प्रत्येक किसानों को एकता बरतनी चाहिए।
झकनावदा उप तहसील ह.नं 75 के भवर सिंह गुंडिया व लेखापाल अनिल कटारा एवं झकनावदा चौकी प्रभारी प्रहलाद चुंडावत को ज्ञापन सोपा गया जिसमे आस पास के ग्रामीण वासी सम्मिलित थे।
ज्ञापन में दर्शाया गया गया की सरकार द्वारा सदा किसानों के हित में ही कार्य किए जाते थे किसानों की लाभ की ही चर्चा करती है व वर्तमान स्थिति में किसान सोयाबिन के भाव को लेकर काफी नुकसान झेल रही है उन्हे लागत से भी कम भाव मिल रहा है जिससे उनका घाटा हो रहा है ।
इस कारण वश झकनावदा उप तहसील के समस्त किसानों की अपील ही की सोयाबीन के भाव 6 हजार से 8 हजार क्विंटल कर दिए जाए जिससे की समस्त किसानों का अधिक फायदा हो अगर व्यापारी सोयाबीन इस भाव में ना ले तो जिस प्रकार सरकार गेहूं फसल का समर्थन करती है इसी तरह उन्हे सोयाबीन के भाव 6 हजार से 8 हजार के भाव में इसे सरकार द्वारा खरीदा जाए जिससे किसानों को लाभ मिल सके सरकार के ऐसा करने पर समस्त किसान सरकार के रीड़ी रहेंगे व ऐसा ना करने पर समस्त किसान उग्र आंदोलन करेंगे

jtvbharat
Author: jtvbharat