एक वर्ष बाद भी अतिथि शिक्षकों की मांगी नहीं हुई पुरी संकुल प्राचार्य को सौपा ज्ञापन

कांटाफोड़ जितु सिंगी :- मध्यप्रदेश आजाद अतिथि शिक्षक के प्रदेश व्यापी आह्वान पर कांटाफोड़ संकुल के अंतर्गत आने वाले अतिथि शिक्षको ने एक वर्ष पूर्व महापंचायत मे की गई मांगो पूर्ण ना होने के कारण सामूहिक अवकाश की घोषणा के परिपालन मे संकुल प्राचार्य राकेश तिवारी को ज्ञापन दिया गया। जिसमे दर्शाया गया की एक वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा अतिथि शिक्षकों के लिए की गई घोषणानाये आज तक पूर्ण नहीं की गई जल्द से जल्द उन घोषणानाओ कों पूरा किया जाये साथ ही इस बार पोर्टल संबंधी समस्याओ व पूर्व मे कार्यरत अतिथि शिक्षकों के विषय पद न दिखने के कारण कई अतिथि शिक्षक सेवा से अभी तक वंचित हैं कुछ जगह पर अतिशेष शिक्षक आ चुके हैं जिससे उनको हटना पड़ सकता उन्हें भी ना हटाए उनको पुनः अपनी सेवा देना का अवसर दे ताकि उनका भी भविष्य सुरक्षित रह सके। इस दौरान अतिथि शिक्षक संघ के संकुल अध्यक्ष आनंद जोशी संदीप जायसवाल शालीन हरनिया ऋषभ परमार रवि मीणा कमलेश मीणा संदीप अमरेश कोदर बछानिया हेमंत मालवीया घनश्याम परसाई राजेंद्र यादव कनीराम मौर्य रवि नारेड़ा महेश नायक गणेश निगवाल मनीष मालवीया मनीष शर्मा गीता पटेरिया आशा मीणा कंचन जोशी सीमा मीणा राधिका तिवारी दीपिका बिल्लोरे हीना खान आदि उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat