भदाना ग्राम पंचायत सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं टीकाकरण संध्या गंधर्व एवं श्रीमती ललिता सेन ने लगाए टिके

कुकड़ेश्वर राजू पटेल
कुकड़ेश्वर नीमच मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर अरावली पर्वत पर विराजित ग्राम पंचायत भदाना के गांव बिलवास जहां पूरे गांव में आदिवासी भील समाज के लोग निवास करते हैं गांव बिलवास भदाना पगारा आयुष्मान आरोग्य धाम मंदिर का संचालन एएनएम संध्या गंधर्व एवं अनिल पाटीदार आशा कार्यकर्ता श्रीमती ललिता सेन आशा कार्यकर्ता कला रावत सुपरवाइजर गुड्डी माली सभी ने गांव की महिलाओं के बच्चों का टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का टीका लगाया गया एएनएम संध्या गंधर्व एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती ललिता सेन ने संयुक्त रूप से पत्रकार राजू पटेल को बताया आज मंगलवार के दिन भदाना केंद्र पर हमने टीकाकरण का कार्य किया है एवं शुक्रवार को बीलवास में आदिवासी भील समाज की महिलाओं के बच्चों का टीकाकरण करते हैं एवं गर्भवती महिलाओं के घर-घर जाकर भी करते हैं गांव के कुछ लोगों का ऐसा मानना था कि हमारे गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा हमारे बच्चों का टीकाकरण समय पर नहीं होता है इस बात की सूचना जागरूक पत्रकार राजू पटेल को मिली थी सूचना पर अचानक पत्रकार राजू पटेल भदाना आयुष्मान आरोग्यधाम पर पहुंच गए जहां पर मौके पर स्टाफ के सभी लोग मौजूद रहे टीकाकरण का कार्य चल रहा था अमर सिंह रावत ने भी अपनी पत्नी के साथ अपने बच्चों को टीका लगाया जागरूक आशा कार्यकर्ता श्रीमती ललिता सेन ने अमर सिंह की पत्नी को घर जाकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया पटेल ने गांव की महिलाओं को नेसियत देते हुए कहा बिलवास गांव के आदिवासी भील समाज की महिलाएं को भी जागरूक होना चाहिए और जब अपने गांव में टीकाकरण की टीम आती है तो उन्हें टीके लगवाने चाहिए गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगवानी चाहिए एवं अपने छोटे बच्चों को भी टिके लगवाने चाहिए

jtvbharat
Author: jtvbharat