
राजेंद्र योगी बागली
बागली नगर में श्वेताम्बर जैन समाज का पर्यूषण पर्व विविध आयोजनों के साथ भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिदिन मंदिरजी में भगवान मनमोहन पाश्वर्नाथजी का आकर्षक श्रंगार समाज के मन्नी नाहर, खुशबु नाहर, अनिल बम, अंश नाहर, जेनम बम आदि भक्तो द्वारा किया जा रहा है। सोमवार रात्रि को मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ पोथाजी,का चल समारोह निकला, जो सामाजिक कार्यकर्ता राजेश रातडिया के निवास पहूँचा, जहाँ पर मां अंबाजी मंडल चापडा की भजन मंडली द्वारा देर रात भक्ति भजनों से रतजगा किया गया।
इस दौरान महिला पुरुषों एवं बच्चों ने भजन कर नृत्य का लाभ लिया। रातडिया परिवार द्वारा श्रद्धालुजनो का स्वागत कर सल्पाहार कराया गया।
राती जगह जागरण के पश्चात सुबह , मंगलवार को दोपहर दो बजे यहीं से मंदिरजी के लिए पोथाजी का चल समारोह निकाला गया। चल समारोह का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान
नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यादव व पार्षदों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही नगर के वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह बैंड बाजे-गाजे के साथ मंदिरजी पहूंचा ,पुजा अर्चना के पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन देवयानी रेजिडेंसी निवासी समाजसेवी राजेश रातडिया, बरखा रातडिया परिवार द्वारा रखा गया। यह जानकारी समाज के युवा यश रातडिया ने दी।
इस कार्यक्रम में नगर के समस्त जैन समाज एवं बड़े बुजुर्ग वशिष्ठ समाजसेवी एवं बच्चों, महिलाएं सहित युवा उपस्थित रहे।
***