
विवेक मालवीय जिला ब्यूरो चीफ राजगढ ही – जनसुनवाई में प्रस्तुत शिकायतों का कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के समक्ष बैंक के मुख्य कार्यपलन अधिकारी श्री पी.एन. यादव एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी द्वारा रिकार्ड प्रस्तुत कर शिकायतकर्ताओं की समस्या का त्वरित निराकरण कराया गया।
श्री दिनेश पिता ब्रदीलाल संस्था देवलखेड़ा शाखा पचोर के ऋणी कृषक सदस्य को उनके ऋण खाते का अवलोकन कराया गया तथा शिकायतकर्ता जिस राशि को ऋण समझ रहे थे वह वास्तव में स्वीकृत ऋण लिमिट थी। उनके द्वारा मूल ऋण राशि 7442.69 रूपये को स्वीकार किया गया एवं संस्था द्वारा शिकायतकर्ता को खाते का स्टेटमेंट प्रदाय किया गया। शिकायतकर्ता की गई कार्यवाही से संतुष्ट हुये।
श्री रामस्वरूप पिता रामप्रसाद संस्था देवलखेड़ा शाखा पचोर के ऋणी कृषक सदस्य को उनके ऋण खाते का अवलोकन कराया गया तथा शिकायतकर्ता जिस राशि को ऋण समझ रहे थे वह वास्तव में स्वीकृत ऋण लिमिट थी। उनके द्वारा मूल ऋण राशि 9339 रूपये को स्वीकार किया गया एवं संस्था द्वारा शिकायतकर्ता को खाते का स्टेटमेंट प्रदाय किया गया। शिकायतकर्ता की गई कार्यवाही से संतुष्ट हुये।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा सभी समितियों को निर्देशित किया गया कि बैंक शाखा/ समिति स्तर पर शिकायतो का त्वरित निराकरण किया जाए।