
सतवास जितू सिंगी :-कांटा फोड़ में आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही अतिबारिश एवं बीमरी से पूरे क्षेत्र में फसल पूर्ण रूप से खराब हो चुकी है किसानों के द्वारा विगत दिनों एकत्रित होकर रैली निकालकर तहसीलदार को फसलों का सर्वे कर बीमा राशि दिलवाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था।
गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारी बीमा कंपनी एवं पटवारी द्वारा कांटा फोड़ गाजाखेड़ी थाना घाट मांगलिया मैं किसानों के खेतों में पहुंचकर सोयाबीन फसलों का सर्वे किया गया। जिसमें पाया गया कि लगातार होते हुए बारिश के कारण फासले बहुत ज्यादा बढ़ गई साथी निरंतर वर्ष के कारण सोयाबीन में जो परागण की क्रिया होनी थी वह भी नहीं हो पाई जिसके कारण फलिया भी नहीं बन पाई। साथी जगह-जगह जल भराव के कारण भी उसने पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है। सर्वे के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी सी एल बास्केल,बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि ओम प्रकाश मनसौरो पटवारी संदीप इक्का की टीम द्वारा किसानों के खेतों का सर्वे किया गया। एवं सर्वेकर फसल नुकसानी का पंचनामा बनाया गया जहां किसान प्रदीप डाबी आशुतोष पाराशर रमेश पटेल रामेश्वर शर्मा आनंद तिवारी शुभम सिंह हितेश अमरेश उपस्थित है कांटाफोड़ क्षेत्र में हमने सर्वे किया है पंचनामा बनाकर हम आगे हमारे वरिष्ठ अधिकारी को दे देंगे कृषि अधिकारी बास्केल