
पर्वत सिंह राजपूत
रायसेन/नगर उदयपुरा की प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी संस्थान एमडीबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में आज 5 सितंबर को भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 136 वे जन्मदिवस शिक्षक दिवस को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पेंशनर्स एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष श्री राम सिंह राजपूत जी व पूर्व अध्यक्ष श्री जी एस वर्मा जी एवंCID DSP डॉक्टर कल्पना वर्मा (साइंटिफिक ऑफीसर ) ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई एवं सभी शिक्षकों व बच्चों को अपने शैक्षणिक अनुभव का संदेश दिया इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक रचनात्मकता कई कक्षाओं के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई साथ ही सभी कक्षाओं के बच्चों ने कई दिनों की भरपूर मेहनत प्रैक्टिस और लगन के साथ आज के कार्यक्रम को सफल बनाया
प्रोग्राम के दौरान छात्राएं शिवांगी ने शिक्षा पर अपनी मनोहर कविता एवं भारती ने स्पीच के माध्यम से शिक्षक दिवस के औचित्य को सारगर्भित शब्दों में बताया विभिन्न शिक्षकों का कई कलात्मक गेम्स के द्वारा मनोरंजन किया गया व स्कूल संचालक, प्राचार्य श्री विकास वर्मा ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने व सभी को शिक्षा में नित नए संकल्प साधने के लिए प्रेरित किया!