
पर्वत सिंह राजपूत
रायसेन/उदयपुरा नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थान न्यू सर्वोदय हा. से. स्कूल में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती समारोह ” शिक्षक दिवस ” बड़े ही उमंग एवं उत्साह के साँथ मनाया गया । शाला परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया । संस्था के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित समारोह में छात्र/छात्राओं द्वारा अपने शिक्षको का तिलक के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया । आत्मीय सम्मान से अभिभूत शिक्षक/शिक्षिकाओ द्वारा विद्यार्थियों के सुखमय एवं मंगलमय भविष्य की कामना के साँथ धन्यवाद ज्ञापित किया । इस सुअवसर पर छात्र/छात्राओं द्वारा शिक्षिको के सम्मान में धार्मिकता एवं राष्ट्रीयता से परिपूर्ण मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए ।
इस सुअवसर पर उपस्थित तहसीलदार महोदय द्वारा शिक्षक/शिक्षिकाओ को शिक्षक दिवस की बधाई , शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षको के मारदर्शन में लक्ष्य प्राप्ति हेतु सुझाव प्रदान किए गए । संस्था प्राचार्य रामकुमार रघुवंशी द्वारा छात्र/छात्राओं को एक आदर्श शिक्षक एवं छात्र के बीच के संबंध को गहराई से समझाते हुए विद्यार्थियों को अच्छाई एवं नेकी के रास्ते पर चलने की सीख दी , साँथ ही शिक्षक संथियो को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की धुरी है , जैसा शिक्षक होगा वैसा ही समाज बनेगा । दिखावा और प्रदर्शन से दूर रहते हुए एक शिक्षक के द्वारा अपनी कार्यशैली पर विशेष ध्यान देते हुए श्रेष्ठ समाज का निर्माण किया जा सकता है । कार्यक्रम का संचालन छात्र आस्तिक रघुवंशी एवं छात्रा भूमि शर्मा , निधि विश्वकर्मा द्वारा किया गया ।